Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद कलेक्टर ने कोेविड-19 टीकाकरण केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण


बालोद आजतक न्यूज


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज डौण्डी विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा, दल्लीराजरा के शहीद अस्पताल, बीएसपी अस्पताल और उप स्वास्थ्य केन्द्र पथराटोला के कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहां कोविड-19 टीकाकरण कार्य की प्रगति और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण केन्द्रों में टीका लगवा चुके लोगों से चर्चा कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए शासन से प्राप्त डोज का शतप्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं बनाएं रखने के भी निर्देेश दिए। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के. सोनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *