Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले में एक डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल और छह कोविड केयर सेंटर्स का हो रहा संचालन जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जा रहा कोविड सैम्पल का संग्रहण व जाॅच


बालोद cg24आजतक न्यूज


बालोद जिले के अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को 19 अप्रैल 2021 प्रातः 06 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सम्पूर्ण लाॅकडाउन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.जे.पी.मेश्राम ने बताया कि जिले में कोविड-19 अंतर्गत अब तक कुल 02 लाख 26 हजार 118 व्यक्तियों का सैम्पल संग्रहण/जाॅच कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में विकासखण्ड बालोद अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाटाबोड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीपरछेड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करहीभदर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ज. सांकरा, फिवर क्लिनीक जिला चिकित्सालय बालोद, बस स्टैण्ड बालोद में सैम्पल संग्रहण/जाॅच कार्य संचालित है। इसी प्रकार विकासखण्ड डौण्डी अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरडोंगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आमाडुला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोटिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी, कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर माइंस आॅफिस के पीछे दल्ली में सैम्पल संग्रहण/जाॅच कार्य संचालित है। विकासखण्ड डौण्डीलोहारा अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नाहंदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरेगाॅव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंगचुवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भंवरमरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरजपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुबचेरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिनकापार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी में सैम्पल संग्रहण/जाॅच कार्य संचालित है। विकासखण्ड गुरूर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़रा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरमरीकला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर में सैम्पल संग्रहण/जाॅच कार्य संचालित है। विकासखण्ड गुण्डरदेही अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांकरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरेदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसिदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रनचिरई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कलंगपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलौदी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माहुद बी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरसुनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरदाकला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरदी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा में सैम्पल संग्रहण/जाॅच कार्य संचालित है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला बालोद में कोविड-19 अंतर्गत वर्तमान मे एक डेडीकेटेड कोविड हाॅस्पिटल, जिला अस्पताल बालोद(कुल बिस्तर क्षमता 100) में संचालित है तथा छह कोविड केयर सेंटर जिनकी कुल क्षमता 655 जो क्रमशः लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट बालोद (कुल बिस्तर क्षमता 274), स्पोर्ट्स क्लब दल्लीराजहरा डौण्डी (कुल बिस्तर क्षमता 96), निजी संस्था शहीद हाॅस्पिटल दल्लीराजहरा डौण्डी (कुल बिस्तर क्षमता 25), आई.टी.आई. डौण्डीलोहारा (कुल बिस्तर क्षमता 100), आई.टी.आई. गुरूर (कुल बिस्तर क्षमता 100), आई.टी.आई. गुण्डरदेही (कुल बिस्तर क्षमता 60) संचालित है। उपरोक्त हेतु जिला स्तर पर डाॅ. संजीव ग्लेड (मोबाइल नम्बर 7869210002), विकासखण्ड बालोद डाॅ. एस.के.सोनी (मोबाइल नम्बर 9755911245), विकासखण्ड डौण्डी डाॅ. विजय ठाकुर (मोबाइल नम्बर 7693079242), विकासखण्ड गुरूर डाॅ. जी.आर.रावटे (मोबाइल नम्बर 9424114772), विकासखण्ड गुण्डरदेही डाॅ. रेणूका प्रसन्नो (मोबाइल नम्बर 9993290070) को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त ऐसे मरीज जो होम आइसोलेशन के मापदण्ड को पूर्ण करते हैं, उनको होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है, जिनकी संख्या 1408 है। होम आईसोलेशन हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पुलिस क्वाटर्स बालोद में स्थापित है। जिसका हेल्पलाईन नम्बर 9479090732, 9479090742, 9479090752 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *