बालोद, 13 अप्रैल 2021

वर्तमान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु अन्य राज्यों व जिलों से ट्रेन के माध्यम से जिला-बालोद आने वाले यात्रियों की कोरोना जाॅच कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे के निर्देश पर शुरू हो गया है। बालोद तहसीलदार श्रीमती रश्मि वर्मा ने बताया कि आज रेल्वे स्टेशन बालोद में कुल 33 यात्रियों की कोरोना जाॅच की गई। 04 यात्रियों की एंटीजन जाॅच किया गया, जिसमें 02 यात्रियों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आया। उन्हेांने बताया कि 29 यात्रियों का आरटीपीसीआर सैम्पल लिया गया। डौण्डी तहसीलदार श्रीमती प्रतिमा ठाकरे ने बताया कि आज दल्लीराजहरा के रेल्वे स्टेशन में कुल 52 यात्रियों की आरटीपीसीआर सैम्पल लिया गया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904