Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लाकडाऊन लगने से सब्जी विक्रेताओ को हो रहा बड़ा नुकसान, टमाटर,भिंडी बाड़ी में ही पड़ा,बेचने अनुमति की मांग रहे किसान

गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :- कोरोना महामारी नियमों को पालन कराने जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन लगातार मानिटरिंग कर फ्लैग मार्च कर रहे हैं पर एक तरफ इस महामारी के चलते छोटे मध्य गरीब परिवार के लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया, ऐसी एक मामला सामने आया है कि गुंडरदेही नगर में सबसे ज्यादा सोनकर समाज के लोग निवास करते हैं जिसमें सोनकर समाज अधिकतर लोग सब्जी भाजी का खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण यही उनका मुख्य व्यवसाय है ।

क्या कहते किसान :-

गुंडरदेही ब्लॉक से 12 किलोमीटर दूर ग्राम धनगांव के किसान ने बड़ा दुखद समस्या बताया किसान कुलेश्वर सोनकर ने बताया कि लगभग उनके पास 7 एकड़ जमीन में टमाटर भिंडी गलका का खेती कर रहे हैं जिसमें प्रतिदिन लगभग 200 कैरेट टमाटर निकलता है उन्होंने बताया कि टमाटर पौधा से नहीं तोड़ेंगे तो पौधा मर जाएगा वजन से ,और टमाटर तोड़ रहे हैं तो खरीददार नहीं , जबकि हम लॉकडाउन नियमों का पालन तो कर रहे हैं ,पर हम मांग करते हैं कि राज्य शासन जिला प्रशासन से कि हमें रोज कम से कम 2 घंटा के लिए किसान भाइयों को सब्जी बेचने मोहलत दे ,वही उनके पिता बाला सोनकर ने कहा हमारी उम्र बीत गया पर कभी लॉकडाउन को नहीं जाने पर इस महामारी से डर तो जरूर है प्रशासन को हमारे जैसे छोटे लोगों को सब्जी भाजी के लिए राहत देना चाहिए ।

क्या कहते हैं महिला किसान कुमारी बाई सोनकर ने कहा कि गांव में पूरा मुनादी हो गया है कि हम सब्जी बेचने भी नहीं जा सकते हमारे घर में अभी 200 कैरेट टमाटर है 200 कैरेट बाड़ी में पड़ा है अभी टमाटर को कैसे करें लगभग 7 एकड़ में हम सब्जी लगाए हैं 3 एकड़ में टमाटर और अपने खेत में 80 हजार रुपए का पाइप लाइन के सिस्टम लगाएं वह भी कर्ज से लगाए हैं प्रशासन हमें राहत दें लगातार राज्य शासन ने जिला प्रशासन 9 दिन के लॉक डाउन के बाद से स्थानीय गुंडरदेही किसान शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं की लॉकडाउन में कम से कम 2 से 3 घंटा किसानों को सब्जी बेचने का अनुमति दें।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर ने कहा कि शासन प्रशासन से हमारा निवेदन है कि किसानों की समस्या को ध्यान में रखकर कम से कम 2 से 3 घंटा सब्जी बेचने के लिए अनुमति दें उन्होंने कहा कि गुंडरदेही नगर के किसान जो सब्जी भाजी से आश्रित है उनके सामने इसलिए संकट मंडरा रहा है जिसे गुंडरदेही में टमाटर की खेती करने वाले लोग 1 दिन में 500 कैरेट की टमाटर गुंडरदेही में निकलता है टमाटर नहीं तोड़ेंगे पौधा मरने वाला है वही टमाटर उस पौधा से नहीं तोड़े तो नुकसान हैं इसी प्रकार भिंडी का सब्जी पालक भाजी लवकी धनिया पत्ती इत्यादि सभी सब्जी भाजी करने वाले किसान नरेंद्र सोनकर शत्रुघ्न सोनकर सियाराम सोनकर महेश सोनकर अनिल सोनकर बलदाऊ सोनकर गोविंदा सोनकर तोमर सोनकर एवं सोनकर समाज से लेकर नगर के जनप्रतिनिधि मांग कर रहे हैं कि सिर्फ किसानों के लिए 2 घंटा सब्जी बेचने की अनुमति स्थानीय प्रशासन जिला प्रशासन चिल्लर सब्जी बेचने की अनुमति दें।

सब्जी थोक बेचने के लिए नहीं चिल्लर बेचने के लिए अनुमति बाजार में नहीं तो अलग-अलग जगह दे प्रशासन अनुमति, किसानों को राहत दे प्रशासन,

जिले के सभी क्वॉरेंटाइन सेंटर में गुंडरदेही से ले सब्जी

वहीं थोक सब्जी मंडी व्यापारी एवं पार्षद विजय सोनकर ने कहा हमारे नगर सहित आसपास के जो सब्जी बेचने वाले किसान हैं वह बहुत परेशान हैं हम आग्रह करते हैं कि स्थानीय प्रशासन किसानों को सिर्फ 2 घंटे के लिए सब्जी बेचने का मोहल्ला दें ताकि उनके सामने रोजी-रोटी संकट खड़ा ना हो और उनकी जो खेत में जो सब्जी का फसल लगा है वह नुकसान ना हो सके क्योंकि कई किसान सैकड़ों कैरेट एक टमाटर एवं भिंडी एवं अन्य सब्जी को तोड़ रहे हैं इसलिए की पौधा से नहीं तोड़े तो पौधा मर जाएगा और पौधा से बाहर निकाला तो सब्जी खराब हो जाएगा इस तरह की उन्होंने शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं चिल्लर सब्जी बेचने 2 घंटा प्रशासन मोहलत दे ,आगे पार्षद विजय सोनकर ने कहा कि जिले में सभी क्वॉरेंटाइन सेंटर में गुंडरदेही से सब्जी बाजी की सप्लाई होना चाहिए जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *