Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने बाबासाहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उनकी जयंती मनाई उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, “भारत रत्न” संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर संविधान निर्माण और समता मूलक समाज के निर्माण, समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद किया जा रहा है । देश और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *