स्वास्थ्य विभाग की कंपाउंडर उनके पत्नी एवं 36 साल की उम्र के बेटे के मौत के बाद आसपास गांव के लोग काफी सतर्क हो गए हैं।
गुंडरदेही के खप्परवाड़ा गांव के एक ही परिवार की तीन व्यक्ति की कोरोना से मौत
गुंडरदेही 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इसके साथ ही इसके घातक परिणाम भी सामने आने लगे हैं. गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम खप्पड़वाड़ा में 5 दिनों के अंदर एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया. जिसमे डॉ कौशल देशमुख प्राथमिक.स्वा. केंद्र सिरसिदा में फार्मसिफ्ट ग्रेड,02में कार्यरत थे, वे 60 वर्ष के थे । डॉ की पत्नी सावित्री देशमुख उनकी उम्र 56 वर्ष की थी ।मिली जानकारी के अनुसार डॉ का सुपुत्र डॉ. सुनील देशमुख खप्परवाड़ा उम्र 36 वर्ष था।एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है. जिससे पूरा गांव सहम गया है ।जिसमे 10 अप्रैल परिवार में दंपति और उनके एक बेटा 13 अप्रैल को कोरोना ने जान ले ली।
आज की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुंडरदेही अर्जुंदा मिलाकर कोरोना की संख्या 80 से पार हो गया है
गुंडरदेही में बढ़ते संक्रमण को देखकर आइसोलेट भवन की संख्या बढ़ाने की जरूरत फिलहाल खलारी के आईटीआई सेंटर फुल हो गया है अब गुंडरदेही क्षेत्र में मिल रहे पॉजिटिव मरीजों को पाकुर भाट गुरुर ब्लॉक के धनोरा में ले जाने की तैयारी चल रहे हैं।
वैसे गुंडरदेही नगर के अंदर एक निजी कर्मा कॉलेज वही शासकीय कौशल महाविद्यालय भवन जहां पर 50 बेड आ सकता है अगर प्रशासन प्रयास करें तो महा विद्यालय भवन को आइसोलेट सेंटर बनाया जा सकता है सबसे उचित फिलहाल कर्मा कॉलेज नगर से बाहर है और वहां पर पानी की व्यवस्था सर्व सुविधा युक्त है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904