Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने कोविड केयर सेंटर देवरी और दल्लीराजहरा का किया निरीक्षण मरीजों से वीडियो काॅल के माध्यम से बातचीत कर ली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी


बालोद आजतक न्यूज


कलेक्टर जनमेजय महोबे आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी में तैयार किए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ करोनो संक्रमितों के उपचार हेतु तैयार किए गए आॅक्सीजन युक्त बेड तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने वहाॅ भर्ती हुए कोरोना संक्रमित मरीजों से वीडियो काॅल के माध्यम से बात कर उनका हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने वहाॅ दवाईयों की उपलब्धता, आॅक्सीजन सिलेंडर आदि के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों को शासन द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार समस्त गतिविधियों का संपादन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने डौण्डी विकासखण्ड के दल्लीराजहरा में तैयार किए जा रहे कोविड केयर सेंटर का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ आॅक्सीजन पाईप लाईन कार्य का अवलोकन किया तथा शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी और संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *