आज नगर पंचायत तुमगांव में नगर के लोगो के लिए सिटी फ्री एम्बुलेंस का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ तिवारी,नगर के उप अध्यक्ष पप्पू पटेल पार्षदगण धर्मेन्द्र यादव ,शैलेन्द्र सेन गौतम सिन्हा ,नगर के गणमान्य नागरिक ,राजेन्द्र निर्मलकर शिव यादव पिंटू बिहारी, डीगुराम साहू ,व सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर पंचायत में पूजा पाठ कर व फल फोड़कर व रिबन काट का शुभारंभ कर तिरंगा झंडा लहरा घर रवाना किया गया यह एम्बुलेंस का संचालन मुकेश साहू द्वारा किया जाएगा इस एम्बुलेंस से आ जाने से नगर के लोगो के आम जन मानस को चौबीस घंटे नगर के कोई भी हॉस्पिटल में मरीज को निःशुल्क पहुंचाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर मरीज का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो तो यदि नगर से बाहर हॉस्पिटल जाना पड़े तो भी सीमित दाम पर यह सुविधा लोगो को मिल सकेंगी यह सुविधा 24*7 अर्थात दिन और रात सभी समय उपलब्ध रहेगी नगर अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर ने कहा यह नगर का प्रथम प्राइवेट और पहला एम्बुलेंस है जो नगर के लोगो की सुविधा हेतु सौगात है इसके आ जाने से नगर में लोगो को मरीज ले जाने हेतु 108 ,112 और यह निःशुल्क एम्बुलेंस जिसका मोबाइल नंबर 08109571102 है इस प्रकार नगर में फ्री कास्ट नगर के हॉस्पिटल में ले जाने वाले एम्बुलेंस आ जाने पर सभी ने खुसी जाहिर की

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904