कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है बालोद जिला भी इससे अछूता नहीं रहा है जहां जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन डॉक्टर, नर्स , पालिका के कर्मचारी लगातार लोगों की जान की रक्षा के लिए लगातार 24 घंटे अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
वहीं शहर के कुछ गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि आज भी मानवता खो चुके हैं …आईपीएल ,ताश पत्ती, जुआ में लगातार शामिल हो रहे हैं नगर के एक चर्चित वार्ड में रोजाना खुले में जुआ खेलकर लाकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है सुबह से इस वार्ड में कई तरह के लोगो का आना जाना रहता है जो एक जगह इकट्ठा होकर गपशप करते नजर आते है इनके मन में न तो इस बीमारी का डर है और न ही पुलिस का और न ही इस वार्ड में पुलिस पेट्रोलिंग करने आती है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रोजाना रात को 12 बजे यह जुआरी जुआ का फड़ जमाते है जिसमे नगर के अलग अलग वार्ड से लोगो को बुलाया जाता है जुआ खिलाने वाला हर एक जुआरी से 200 रुपये लेकर अपने घर की छत पर जुआ खिलवाता है।जिसके चलते कई परिवार उजड़ चुके है ।
एक तरफ कोरोना से लोगो की जान जा रही है तो वही दूसरी तरफ ये जुआरी घर की छत पर इकट्ठा होकर कोरोना को न्योता दे रहे है । एक युवक ने बताया कि मेरे परिवार का एक भाई भी जुआ के लत में शामिल हो चुका है वहीं जुआ खेलने के लिए 10000 । ब्याज की रकम महीना ₹200 प्रतिदिन ब्याज की दर से लेता है। इस हिसाब से 1 महीने का ब्याज ₹6000 होता है जो की सोचनीय स्थिति है ।
अभी भी कई लोग लाकडाऊन में भी 52 पत्ती जुआ खेलने के लिए शहर के विभिन्न चिन्ह अंकित स्थानों में एकांत पर जाकर खेल रहे है।इस जुआ ताश पत्ती में ज्यादातर 15 साल के युवक भी शामिल है । आखिर कब तक यह खेल ऐसे ही चलता रहेगा क्या पुलिस ऐसे ही हाथ पे हाथ धरे बैठे रहेगी या फिर कोई परिवार पूरा बर्बाद होगा तब यह पुलिस प्रशासन नींद से जागेंगी यह समझ से परे है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904