Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

किराना दुकान में सेंधमारी चोरी का प्रयास असफल चोर को खाली हाथ लौटना पड़ा, स्थानीय व्यक्ति के होने की आशंका

Cg24 आजतक न्यूज

गुंडरदेही cg. 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू नगर के किराना दुकान में टूटा ताला एक तरफ प्रदेश भर में जिला व ब्लॉक स्तर व ग्रामीण क्षेत्र में लॉकडाउन का लोग नियमों का पालन करने घर पर बैठे हैं वही गुंडरदेही में एक अनोखा मामला सामने आए हैं चोर भी अपना लॉकडाउन का फायदा उठा कर चोरी का प्रयास कर रहा था पर हो गया असफल।

आज रात चोर ने तिगाला किराना स्टोर हटरी बाजार के पास किराना दुकान में हाथ सफाई करने का प्रयास किया गया ,पर असफल रहा चोर, तिगाला किराना स्टोर के प्रोपराइटर सद्दाम तीगाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि चोर शटर का ताला तोड़ व पीछे हिस्से से भी दुकान में प्रवेश करने दीवार को सेंधा मारी किया जो दीवाल पूरा छेद नहीं हो पाने के कारण दुकान तक नहीं पहुंच पाया इधर गुंडरदेही पुलिस इसकी जांच कर रही है।

वार्ड नंबर 9 के पार्षद सलीम खान ने कहा कि पुलिस की गश्त इस वार्ड में कम होता है वही रात 2: बजे तक युवाओं का घूमना फिरना लगा रहता है इन पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है पुलिस विभाग की पेट्रोलिंग बढ़ाने की जरूरत अभी तो चोर का प्रयास असफल रहा यदि यही स्थिति रहे तो लॉकडाउन में बड़ी चोरी से बचाने पुलिस मुस्तैदी जरूरी है।

किराना दुकान के संचालक ने कहा चोरी करने की नियत से ताला तोड़कर दुकान की दीवार सेंधा मारी कर रहा था पर दुकान में फिलहाल सामान व नकदी रकम चोर नहीं ले गया।

इस मामले में थाना प्रभारी गुंडरदेही किशोर कुमार कश्यप ने कहा अभी अभी ताला टूटने का सूचना मिला है । टीम पहुंच गया है। जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *