Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वोरा ने किया सीएम अस्पताल कचांदुर का निरीक्षण पोर्टेबल बाईपैप मशीनों की खरीदी के लिए दिए 15 लाख

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में लगाए गए 6 से 14 अप्रैल के एक्सटेंशन के पहले दिन विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्व चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल कचांदुर में चल रहे शासकीय कोविड केअर सेंटर का निरीक्षण किया। पिछले दिनों भर्ती मरीजों के परिजनों द्वारा लगातार की गई शिकायतों के बाद श्री वोरा औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे जहां प्रभारी व भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी व डॉ अनिल शुक्ला ने विधायक व महापौर को सारी व्यवस्था एवं सिस्टम से अवगत कराते हुए बताया कि सीएम मेमोरियल मेडिकल कालेज में चल रहे शासकीय कोविड केयर सेंटर में वर्तमान में लगभग 400 बिस्तरों की व्यवस्था है जिसे लगातार बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। आने वाले किसी भी मरीज को वापस नहीं भेजा जा रहा है एवं लगातार वार्डों की सीसी टीवी कैमरों से मॉनिटरिंग की जा रही है। परिजनों को सूचना देने के लिए प्रतिदिन ना सिर्फ 4 बार गेट के बाहर सूचना चस्पा की जा रही बल्कि फ़ोन नंबर भी जारी किए गए हैं। विधायक वोरा ने सीएम मेमोरियल कोविड सेंटर की व्यवस्था में आए सुधार एवं साफ सफाई की व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि जल्द से जल्द ऑक्सीजन बेड बढ़ाने की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए। उन्होंने अस्पताल के प्रशासनिक प्रभारी ऋतुराज रघुवंशी के कार्यों की तारीफ करते हुए जिला अस्पताल दुर्ग में भी सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए वहां भी सीसी टीवी कैमरे लगा कर लगातार मॉनिटरिंग करने और परिजनों को वस्तुस्थिति से अवगत करवाने की व्यवस्था में सुधार करने को कहा। जरूरत को देखते हुए उन्होंने सीएम अस्पताल कचांदुर के लिए पोर्टेबल बाईपैप ( मिनी वेंटिलेटर) मशीन क्रय करने हेतु विधायक निधि से 15 लाख रु स्वीकृत करने की घोषणा भी की। महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी कचांदुर अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष प्रकट करते हुए लोगों से लॉक डाउन 2 का भी पूरी तरह पालन करते हुए प्रशासन से सहयोग करने का आग्रह किया। इस दौरान एल्डरमैन अंशुल पांडेय, संदीप वोरा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *