बालोद जिले की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए रहूँगा हमेशा तैयार. पूनम साहू.
बालोद :- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के राष्ट्रीय अध्यक्षा कोटा विधायक श्रीमती रेणु जोगी जी और विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष परम धर्मजीत सिंह के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने दोबारा बालोद जिलाध्यक्ष की कमान युवा नेता पूनम साहू (फागुन्दाह ) के ऊपर भरोसा जताया पूनम साहू के दोबारा जिला अध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया. पूनम साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मैं गरीब दबे कुचले जल जंगल जमीन और जिले में व्याप्त खनिज संपदा और हर एक व्यक्ति के साथ खड़े होकर क्षेत्र में हो रहे ज्वलंत समस्याओं के लिए आवाज उठाऊंगा. किसान युवा मजदूर की हक की लड़ाई में हमेशा अपना आवाज बुलंद करते रहूंगा। पूनम साहू ने अमित जोगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा जो भरोसा प्रदेश अध्यक्ष ने मुझ पर जताया है । मैं हमेशा भरोसा बरकरार रखूंगा और पार्टी हित में निरंतर कार्य करते रहूंगा और संगठन की मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।पूनम साहू के जिला अध्यक्ष बनने पर तुलसी नेताम. संत राम नागवंशी. जीतू बंजारे. युवराज साहू. किशोर चतुर्वेदी. राजेन्द्र दशलहरे. दीपक लोहले. कुलदीप साहू. जितेन्द्र साहू. कोमल साहू. सहित कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904