भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है। कि एक तरफ प्रदेश सरकार की बदनीयती और कुनीतियों के चलते अब प्रदेश में आपातकालीन चिकित्सा सेवा और कोविड ड्यूटी से डॉक्टर्स मना करने जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ आज भी प्रदेश के अमूमन सभी कोविड सेंटर्स में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के चलते मरीजों की तड़प-तड़पकर मौत हो रही है।
रेमिडेसिविर इंजेक्शन और दीग़र जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति का सरकार का दावा भी ज़मीनी सच्चाई से अब भी कोसों दूर है। कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र प्रदेश सरकार की विफलता का आलम यह है कि वह कोरोना मृतकों के दाह संस्कार तक का इंतज़ाम नहीं कर पा रही है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904