Cg24 आजतक न्यूज
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्बूलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुपलेश पात्र के निर्देशन में थाना सांकरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है कि मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 15/04/2021 को ग्राम बंडबरी जेवरा रोड बरगद पेंड के नीचे अवैद्य शराब रखा है ग्राहक की तलाश कर रहा है कि डमरू खूंटे पिता रुपनाथ खूंटे उम्र 42 साल साकिन बंडबरी थाना सांकरा जिला महासमुंद को घेरा बंदी कर पकड़े जिसके के कब्जे से 01 बीस लीटर वाली सफ़ेद जरीकेन में भरा महुआ शराब एवं 02 पिले रंग की 15-15 लीटर वाली जरीकेन में भरा 30 लीटर महुआ शराब कुल जुमला 50 लीटर कीमती 10000 रुपये जुमला शराब मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आब.एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गयी है। उक्त कार्यवाही में सउनि रविन्द्र कुमार साहू , आरक्षक जितेन्द्र बाघ ,बीरेन्द्र साहू एवं संतोष मिर्चय का विशेष योगदान रहा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904