
गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही थाना प्रभारी ने आज नदी में पहुंचकर रेत भरे चार् ट्रैक्टर पर किया अवैध परिवहन की कार्यवाही
पूरा मामला गुंडरदेही क्षेत्र के सिकोसा नदी के तांदुला नदी का सीना चीरकर लगातार लॉक डाउन का नियमों को ताक में रखकर रेत माफियाओं के द्वारा लगातार रेत निकालने की सिलसिला चल रहा था रोहित मालेकर के क्वॉरेंटाइन में होने के कारण नया थाना प्रभारी नवल किशोर कुमार कश्यप ने अपने पेट्रोलिंग पार्टी के साथ आज सुबह 5: बजे नदी में पहुंच गये थे और लगातार चर्चा में रहने वाले सीकोसा के चार रेत माफियाओं पर की कार्यवाही बताया जा रहा है ।

अभी तक मालिक नहीं पहुंचा है पर थाना प्रभारी ने स्वयं एक ट्रैक्टर सनोद रेत घाट से अवैध परिवहन करते हुए एक रेत गाड़ी जब्ती की है वही गुंडरदेही के सीकोसा ईरागुड़ा नदी किनारे थे तीन ट्रैक्टर को पकड़ा गया है बताया जा रहा है ट्रैक्टर पकड़ने में मुख्य भूमिका निभाने वाले हवलदार वीरेंद्र साहू ,आरक्षक तपेश्वर देवांगन ,आरक्षक प्रवीण सोनी के विशेष प्रयास से आज रेत माफियाओं को नदी में दबोचा गया पुलिस के आते ही सूचना पाकर रेत माफियाओं में से कुछ लोग तो ट्रैक्टर का इंजन लेकर भाग गए और नदी में छोड़ दिया फिर भी आरक्षक की प्रयासों से इंजन ढूंढ कर निकाले और अभी-अभी पुलिस थाना लाया गया फिलहाल मालिक के आने के बाद ही पूर्ण कार्यवाही करेंगे।
इधर सिकोसा के सूत्रों से जानकारी के अनुसार जो ट्रैक्टर मालिक है वह काफी दिनों से लगभग 200 ट्रैक्टर रेत निकाल चुके हैं जबकि एक तरफ लोग महामारी से जूझ रहे हैं । कोरोना लॉकडाउन का नियम उल्लंघन कर रेत के परिवहन कर रहे थे वैसे तो लोग जब सो जाते हैं तो दोपहर में किराया के जेसीबी निकालकर आम बगीचा के आसपास से भी इन्होंने रेत निकालकर अवैध रूप से ईंट भट्ठा में परिवहन करते हैं। अब देखना होगा ट्रैक्टर पर तो कार्रवाई होगा पर रेत माफियाओं पर लॉकडाउन उल्लंघन की कार्रवाई होता है कि नहीं ,पुलिस अपनी ईमानदारी से कार्य तो कर रही है पर खनिज विभाग के संरक्षण और निष्क्रियता के चलते रेत माफियाओं की संख्या बढ़ रहा है ,अब गुंडरदेही नगर के डोकरी घाट रंगकटेरा चंदनबिरही नवागांव के अवैध रेत घाट में भी कार्यवाही करने की आवश्यकता है ।एसडीओपी दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन पर यह लगातार हो रही कार्यवाही पर कुछ दिन पूर्व में कमरौद घाट से टीआई रोहित कुमार मालेकर ने कारवाही किया था जो गाड़ी अब तक थाना में खड़ा है इसी प्रकार अभी जिस गाड़ी पर कार्रवाई हुई है उस गाड़ी में मालिक पर लॉकडाउन का उल्लंघन के कार्यवाही करने की अति आवश्यक है।
इस संबंध में थाना प्रभारी नवल किशोर कश्यप ने कहा अवैध रेत परिवहन की शिकायत लगातार मिल रहा था इसलिए आज नदी पहुंचकर कार्रवाई किया गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904