Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रायपुर के राजधानी हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में लगा आग,4 की मौत

अमित जोगी ने राजधानी अस्पताल के मालिकों के विरुद्ध IPC की धारा 302 के तहत FIR दर्ज कर उनकी तत्काल गिरफ़्तारी की माँग की



रायपुर, जिले के पचपेड़ी नाका स्थित राजधानी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया आनन-फानन में आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसकी जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया बताया जाता है कि आगजनी शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है वहीं सूत्रों की माने तो अस्पताल के आईसीयू में आग लगी है यहां करीबन 50 मरीज भर्ती थे जिन्हें शिफ्ट किया जा रहा है इस आगजनी में 4 लोगों की मौत खबर आ रही हैं
17 अप्रैल को राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित एक निजी अस्पताल में आज लगी आग से 4 लोगों की मृत होने की सूचना मिली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यजनक बताया है । उन्होंने शोक संतप्त परिवार के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है । मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत सभी 4 लोगों के परिजनों को 4- 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की है

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, वे यहां सहायता और मदद की कार्यों का व्यक्तिगत रूप से अवलोकन कर रहे हैं। इस दुर्घटना में एक मरीज की मृत्यु आग से जलने से हुई है तथा 3 की मृत्यु दम घुटने से हुई है।

दुर्घटना में आग से जलने से रमेश साहू की मृत्यु हुई है । ईश्वर राव, वंदना गजमाला और देविका सोनकर की दम घुटने से मृत्यु हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *