Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दिवंगत शासकीय कर्मचारियों के आश्रित परिवार को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति दे शासन छ. ग. वन कर्मचारी संघ :- मुलचंद शर्मा


रायपुर :- छ.ग. वन कर्मचारी संघ ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रभाव पर चिंता व्यक्त की है एवम ऐसे संकट के घड़ी में शासन/प्रशासन को सभी स्तर पर आमजन मानस एवम कर्मचारियो से सहयोग करने की अपील की हैं।, छ. ग.वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा, कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष संतराम यादव,उप प्रांताध्यक्ष सुजीत रंगारी, दीपक तिवारी, श्रीमती लीना कश्यप जितेंद्र साहू, महामंत्री-अखण्ड तिवारी, रामकिशन साहू,सलीम खान, संभाग अध्यक्ष विनोद मिश्रा, पवन रूपौलिया, वेद शर्मा, संतोष कांची,अमर सिंह ठाकुर, सचिव–सामंत राय संयुक्त सचिव मिर्जा फिरोज बेग, कोषाध्यक्ष मुकेश दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कोरोना संक्रमण से मृत कर्मचारियो के आश्रित परिवार को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग शासन/प्रशासन से की है वन विभाग के कर्मचारी पुलिस विभाग/स्वास्थ्य विभाग की तरह 24 घण्टे अपने जान जोखिम में डालकर कोरोना समय मे भी कार्य कर रहे है है तो बीमा क्यो नही?
संघ ने तत्काल वन कर्मचारियो का बीमा करने ,अनुकम्पा नियुक्ति 10%को शिथिल कर अनुकम्पा देने पर पुरजोर मांग की है।
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ प्रांताध्यक्ष ने कर्मचारियों एवम आमजन मानस को सुरक्षित रहकर कार्य करने की अपील की है और अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर जाने का सुझाव दिया है। तथा शासन/प्रशासन के निर्देशो का पालन कर सहयोग करने अपील की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *