Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लॉकडाउन में रेत चोरी होना प्रशासन के साथ सांठगांठ को दर्शाता है, शासन को राजस्व का हो रहा नुकसान स्थानीय माफियाओं को क्यों संरक्षण दिया जा रहा :- प्रमोद जैन

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर पंचायत क्षेत्र में व लगा हुआ ग्राम पंचायत क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रमोद जैन ने खड़ा किया सवाल, कहा रेत चोरी आसानी से रोका जा सकता है पर प्रशासन नहीं दे रहा है ध्यान अधिकारियों की संरक्षण के चलते रातों-रात रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है क्या यह रेत माफियाओं पर धारा 144 का होगा उल्लंघन का कार्यवाही छोटे छोटे लोग अपना दुकान बंद कर के लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाने प्रशासन सड़क पर उतर गए हैं और गुंडरदेही मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र के तांदुला नदी से रेत चोरी हो रहा है उस पर प्रशासन क्यों नाकाम साबित हो रहा है आखिर किसकी संरक्षण में हो रहा है यह रेत उत्खनन रेत माफियाओं पर करें कड़ी कार्यवाही।

रेत माफियाओं कहां कहां से निकालते है रेत पढ़ें पूरी खबर सिर्फ cg 24 आजतक न्यूज़ पर

गुंडरदेही के डोकरी घाट से अंदर मुक्तिधाम के पास वही चंदन बिरही, नवागांव ,धनगांव ,कोड़ेवा, खेरुद, नवागांव, क्षेत्र से निकलता है, रेत का अवैध परिवहन कल हुआ सिकोसा घाट में कार्यवाही तो डोकरी घाट पर कब होगी कार्यवाही।

रेत चोरी रोकने में खनिज विभाग भूमिगत है अवैध परिवहन करने वाले मालिक के साथ सनलिप्त है, सवाल यह है कि जब रेत माफिया ट्रैक्टर से रेत निकालते हैं तो ट्रैक्टर तो सिर्फ कृषि कार्य के लिए लिया गया है ट्रैक्टर अगर स्थानीय खनिज विभाग के अधिकारी अवैध परिवहन की गाड़ी को राजसात कर दिया जाए तो ट्रैक्टर से रेत चोरी करना बंद हो जाएगा आखिर कृषि कार्य के लिए, लिए गए ट्रैक्टर रेत चोरी में क्यों उपयोग करता है। ट्रैक्टर मालिक पर अधिकारी चाह कर भी यह कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं।

नगर के वार्ड नंबर 2 के पार्षद टीकाराम निषाद ने कहा रोज रात को होता है रेत की चोरी पुलिस कई बार आई पर रेत माफिया हो जाते हैं। रफूचक्कर 15 साल से पार्षद हूं पहली बार इतना नियम उलंघन से चोरी हो रहा है गरीब वर्ग परेशान है रेत माफिया का बल्ले बल्ले हो रहा ,वरिष्ठ पार्षद शंकर यादव ने cg 24 आजतक को फोन कर बताया कि पुलिस और कानून व्यवस्था संभालने वाले लोग प्रतिदिन शहर में दौरा कर रहे हैं लॉक डाउन का नियमों का पालन करवा रहे हैं पर नदी से रेत चोरी करने वालों पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं ? ग्रामीण क्षेत्र से पुलिस रेत का अवैध उत्खनन रोकने नदी तक जाते हैं पर गुंडरदेही नगर में क्यों नहीं आखिर छोटे-छोटे रोज कमाने खाने वाले लोग आज कोरोना महामारी से तंग आ गए हैं, वही अवैध रेत माफियाओं के हौसले इतना बुलंद की रात 8:से सुबह 4: तक हजारों रुपए कमा कर दिन में आराम करते हैं इन पर कार्रवाई करने की अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *