

सराईपाली ब्रेकिंग= मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली श्रीमती स्निग्धा तिवारी के निर्देशानुसार समस्त ग्राम पंचायतों में सूखा राशन वितरण कार्य डोर टू डोर किया जा रहा है बता दें कोविड19 महामारी के बढ़ते मामले जिले के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी अपनी पैर पसार रहा है ऐसे में मजदूरी करने वाले परिवारों के सामने भरण पोषण की चिंता व्याप्त है काम काज बंद है कोरोना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ऐसे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली श्रीमती स्निग्धा तिवारी ने सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया कि इस संकट के समय में गरीब मजदूर के परिवार में डोर टू डोर जाकर सूखा राशन वितरण करें और कोविड 19 संक्रमण के रोकथाम के लिए शासन के द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कराते हुए घरों में रहने आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने ,फेस मास्क लगाने, तथा भिड़ भाड़ से बचने हेतु जागरूकता लाने भी निर्देशित किया गया


इन ग्राम पंचायतो में हो रहा वितरण :-कसलबा,रिसेकेला,पण्डरीपानी,बिजातीपाली,किसड़ी,चकरदा,कनकेवा,लिमगांव,भोतलडीह,बाल सी,भिखापाली, बेलमुंडी,पैकिंन , कसडोल ,रिमझी,कोटद्वारी, व अन्य ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर सूखा राशन वितरण किया गया जिसमें सरपंचों , पंचायत सचिवों, एवं पंचों की भूमिका सराहनीय रही ग्रामीण क्षेत्रों में इस नेक कार्य की प्रशंसा की जा रही है।




CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904