Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारी व उनके परिवारजनों को कोरोना संक्रमण व अन्य बीमारी होने पर 10 प्रतिशत बिस्तर सरकारी/प्राइवेट अस्पतालों में रिजर्व रखने व उचित ईलाज करवाने की मांग

भोज कुमार साहू (ब्लॉक अध्यक्ष ) छ.ग. प्रदेश स्वा. कर्म. संघ डोंगरगांव ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर मांग किया व कहा है। कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी कोरोना काल में विगत 01 वर्षों से बिना अवकाश लिए लगातार अपनी सेवायें दे रहे है. इस बीच हमारे कई अधिकारी/कर्मचारी कोरोना से संकमित होकर अकाल मौत के मुंह मे समा रहें है हमारे कई अधिकारी/कर्मचारी को भी अपने स्वंय के ईलाज करवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है
जिसको मै संगठन छ ग, प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी के माध्यम से मांग करना चाहता हूँ। कि हमारे स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारी व उनके परिवारजनों कोरोना संकमण व अन्य बीमारी होने पर 10 प्रतिशत बिस्तर सरकारी/प्राइवेट अस्पतालों में रिजर्व रखने व शासन के द्वारा ईलाज मे हुए खर्च को वहन किया जाए जिससे हम निश्चित होकर इस महामारी व संकट काल में अपनी सेवायें दे सकें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *