विपक्ष आरोप-प्रत्यारोप न लगाकर जरूरतमंदों की मदद करें
बालोद / जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के कोरोना के टीकाकरण का भुगतान राज्य सरकार करेगी। चंद्रप्रभा ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि छत्तीसगढ़ में पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। चंद्रप्रभा सुधाकर ने कोविड टीकाकरण के लिए पात्र सभी हितग्राहियों से अपील भी की है कि उन्होंने अगर अब तक टीकाकरण नहीं कराया है तो ज़रूर करा लें, जिससे वे संक्रमण से होने वाली गम्भीर बीमारी से बच सकें। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहां है कि 45 वर्ष से अधिक आयु समूह को कोविड 19 वैक्सीन की प्रथम डोज़ देने में छत्तीसगढ़ राज्य का स्थान पूरे देश में चौथा है। यदि साठ वर्ष और उससे अधिक आयुवर्ग की बात करें तो छत्तीसगढ़ पूरे देश में लद्दाख, राजस्थान, सिक्किम और त्रिपुरा के बाद पाँचवें स्थान पर है। 88 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर, 92 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर को भी वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। छत्तीसगढ़ में अब तक 51 लाख 25 हज़ार 640 कोरोना वैक्सीन की डोज़ का उपयोग किया गया है। प्रदेश में अब तक पहला और दूसरा डोज मिलाकर कुल 50 लाख 55 हजार 698 डोज लगाए जा चुके हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की सरकार इस महामारी को लेकर सतर्क है। तथा हर संभव प्रयास कर रही है। विपक्ष के लोग बेवजह आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। उन्हें इस संकट के समय लोगों को मदद करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं से जरूरतमंद की मदद करने तथा टीका को लेकर अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहने की अपील की है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904