Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए बालोद जिला में आते हैं :- देवलाल ठाकुर

(01) क्या खनिज न्यास की राशि सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए है। ?

( 02 ) स्तरहीन एलईडी ,डस्टबिन खरीदी के लिए राशि दी गई तो क्षेत्र की जनता की जान बचाने आखिर प्रभारी मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ने क्यों पहल नही की ?

( 03 ) डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की जनता अमीर धरती के लोग होते हुए भी गरीबो की तरह जिंदगी जीने विवश आखिर क्यों ?

बालोद जिला के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता देवलाल ठाकुर ने बालोद जिला के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत पर बड़ा हमला बोला व क्षेत्रीय विधायक व मंत्री के ऊपर क्षेत्रवासियों की उपेक्षा करने का लगाया आरोप और कहा कि आज बालोद जिला में साल में करोड़ों रुपए की राशि खनिज न्यास मत से प्राप्त होती है जिसका आवंटन प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत बालोद जिला के मंत्री एवं दोनों विधायक की अनुशंसा से कलेक्टर के द्वारा किया जाता है आज तक खनिज न्यास की राशि का पांचों ब्लॉक में जो भी अनुशंसा हुआ है वह सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए समान सप्लाई से जुड़े कार्यों का हुआ है एलईडी लाइट डस्टबिन जैसे अनेकों अनावश्यक सामानों की सप्लाई पूरे ब्लॉक में की गई है जिसकी ना कोई गुणवत्ता है ना ही मानक स्तर है।

बालोद जिला में आज तक साल भर पहले से कोरोना का प्रकोप हुआ है लेकिन उससे निपटने के लिए ढेला भर की राशि स्वास्थ्य विभाग को खनिज न्यास मद से नहीं दी गई है बालोद की जनता पूछना चाहती है क्या खनिज न्यास से पांचों ब्लॉक में एंबुलेंस नहीं दिया जा सकता था क्या


खनिज निधि से पांचों ब्लॉक में ऑक्सीजन युक्त बेड नहीं दिया जा सकता था क्या यहां पर एक सर्व सुविधा युक्त लेब नहीं खोला जा सकता था क्या स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया नहीं जा सकता था मूलभूत जनता से जुड़े कार्यों को नहीं किया जा सकता था खनिज न्यास मद से ऐसे बहुत सारे कार्यों को किया जा सकता था जिससे जनता को लाभ होता है आज हमारे यहां खनिज न्यास के मद का खुलकर भ्रष्टाचार हुआ है।

हमारे यहां के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए इस बालोद जिला में आते हैं और खनिज न्यास मद की राशि को बांट कर चले जाते हैं उसके बाद इस बालोद जिले से उसको ना लेना है ना देना है। आज कोरोना संक्रमण काल बीत रहा है लेकिन नहीं वह बालोद आए ना यहां के मरीजों को हितों के लिए कोई अपना स्टेटमेंट जारी किया यह दुर्भाग्य जनक है।

बालोद की जनता के लिए कि हम लोग अमीर धरती के लोग हैं और गरीबों की तरह स्वास्थ्य योजनाओं से जूझ रहे हैं मैं बालोद जिले के जनता की ओर से यह आह्वान करना चाहता हूं कि तत्काल खनिज न्यास मद से स्वास्थ्य से जुड़े सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा राशि प्रदान करें और दल्ली राजहरा में आसपास के लोगों का सपना है 100 बिस्तर अस्पताल का यह तो हमें राज्य शासन से मांगने या उनका मुह ताकने की जरूरत भी नही है हमारे दल्ली महामाया खनिज संसाधनों से करोड़ों रुपया जिला प्रशासन को जा रहा है जिसका उपयोग स्थानीय मंत्री एवं प्रभारी मंत्री अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए अपना खुद का स्वास्थ्य सेटअप तैयार करें और 100 बिस्तर अस्पताल खोलें ।इतना पैसे और संसाधन हमारे जिले में हैं उसके बावजूद यहां के जनप्रतिनिधियों के अकर्मण्यता के कारण यह पुनीत कार्य नहीं हो पा रहा है इसके लिए मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि लोग को सद्बुद्धि दे और हमारे क्षेत्र में जो जान जा रही है उसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए आवश्यक कार्य करें जिससे यहां के जो सरकारी अस्पताल है वहां पर सर्व सुविधा जनक लैब ऑक्सीजन युक्त बेड वेंटिलेटर यंत्र जीवन रक्षा यंत्र स्थापित हो हमको किसी और जिले में अपने मरीजों को भेजना ना पड़े समय राजनीत का नहीँ पर जनता के हको पर कुठाराघात हो ए भी बर्दाश्त नही हम सब क्षेत्रवासी को एक होकर इस विषय मे सोचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *