बालोद जिला की काफी सक्रिय व आमजन की मदद को हरपल तैयार रहने वाली दल्ली पालिका की पार्षद मनोज सोनी दुबे ने इस लाकडाऊन में अपना मानदेय से राशन समान लेकर गरीबो को देने वाली पहली महिला पार्षद
दल्ली राजहरा :- वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद सोनी दुबे ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी कि नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा , नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत निवास करने वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त, गरीब, भिक्षा मांगकर खाने वाले असहय लोगो को लॉक डाउन की स्थिति में जन सहयोग के माध्यम से नगर पालिका के द्वारा भोजन की व्यवस्था की जा रही है जो कि एक मानवीय एवं सराहनीय कदम है इस पुण्य के कार्य मे एक जनप्रतिनिधि(पार्षद) होने के कारण में भी इसमे सहभागिता निभाते हुए अपने 1 माह का मानदेय को समर्पित करना चाहती थी
इस संदर्भ में जब हमने अपनी मंशा मुख्यनगर पालिका अधिकारी को बताई तो नगद राशि या मानदेय को नगर पालिका से आहरित कर उपयोग करने में अपनी असर्मथता जाहिर की उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा जनसहयोग से चलाए जा रहे इस कार्य मे नगर पालिका की भूमिका मोनिटरिंग करने की है इसलिये नगद राशि नही ली जा सकती परंतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नगद राशि के स्थान पर उक्त कार्य हेतु आप राशन उपलब्ध करा सकते है ऐसा बताया गया तो इस संदर्भ में हमारे द्वारा 1 माह के मानदेय राशि (2500) से राशन सामग्री पहुचा कर नगर पालिका को अवगत कराया नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा जनसहयोग के माध्यम से किये जा रहे इस पुण्य कार्य मे अपनी सहभागिता दी गई न.पा.द्वारा जनसहयोग से चलाये जा रहे इस काम मे जिन भी दान दाता ने अपना सहयोग दिया है उन सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904