इस मामले में वीरेंद्र साहू का कहना है। कि इतनी बड़ी राशि से खरीदी हुई हो और बीएमओ को पता नही यह बात काफी हास्यास्पद है। बीएमओ इस मामले में बचने का काम कर रही है। या कीसी के दबाव में ऐसा कर रही है।
खलारी कोविड सेंटर हो या देवरी स्वास्थ्य केंद्र सभी जगह सुविधाओ की कमी बना हुआ है। लोग परेशान हो रहे है।
बालोद :-जिले के गुंडरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ रेणुका प्रसन्नो के ऊपर फर्नीचर खरीदी मामले पर उलझन बढ़ता जा रहा है। आज गुंडरदेही के पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने इस मामले पर cg24 आजतक से कहा कि जिले के अंदर इस कोरोना महामारी के संकट में जब आमजनता को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार सहित प्रशासनिक अमला,स्वयमसेवी संगठन व हमारे सभी कोरोना वारियर्स मेहनत कर रहे है। वही स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख चिकित्सक ब्लाक स्वास्थ्य अधिकारी के ऊपर खरीदी मामले में उठ रहे प्रश्न काफी गम्भीर है। खासकर तब जब विभाग के कर्मचारी संगठन ही सामने आकर इस कार्य मे गड़बड़ी की बात कह रहा और कार्यवाही की मांग हो रहा है।
जिले के अंदर कोरोना के चलते हररोज किसी न किसी की जान जा रहा है। वही स्वास्थ्य सुविधा का बड़ा अभाव भी दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में न जांच किट उपलब्ध हो रहे,न जांच कराने आने वालों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल रहा । न ही संक्रमितों के इलाज में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को चिकित्सा समान उपलब्ध हो रहा है। वही ऐसे समय मे स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार लाखो रुपये से टेबल कुर्सी खरीदी कर आर्थिक अनियमितता कर रहे है।
पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने इस मामले पर जांच करने की बात कही व कहा कि 10 लाख रुपये की राशि से फर्नीचर खरीदी करने का मामला सामने आ रहा है। उसमें और बड़े नाम भी शामिल होंगे जो पर्दे के पीछे अभी बने हुए हो इसलिए इस मामले की सच्चाई आमजनता के सामने आना चाहिए कि क्या सही क्या गलत हुआ है।
इस मामले की जानकारी समाचारों के माध्यम से मिल रहा है। मामले में कोई जांच वगैरह नही हो रहा है। आगे जो भी होगा जिला स्तर से होगा ( एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल गुंडरदेही )
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904