
राजनांदगांव जिले के मोहला ब्लॉक के सुदूर वनांचल ग्राम मोहभट्टा के आश्रित ग्राम सलाम पारा में पदस्थ सहायक शिक्षिका श्रीमती सावित्री कोसमा एवं श्रीमती संतुला टीकम अपने साथ ग्राम के सरपंच, आंगनबाड़ी के सहायिका को साथ लेकर ग्राम के घर घर जाकर लोगों को कोविड 19 से लड़ने के लिए टीका लगाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
श्रीमती कोसमा के प्रयासों से गांव के 92 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण करवा लिया है। बचे हुए लोगों को भी टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करने उनके घरों में जाकर समझाइश दी जा रही है। इस कार्य में गांव के सरपंच गोपालराम कुरैशी भी अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं गांव वालों ने श्रीमती सावित्री कोसमा एवं श्रीमती संतुला टीकम के प्रयासों के लिए उन्हें साधुवाद दिया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904