Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

थाली ताली पीट पीटकर कोरोना भगाने वाले आज नोटकी कर रहे है :-क्रांतिभूषण साहू


बालोद / कोरोना भगाने के लिये ताली और थाली बजाने वाले आज किस मुँह से प्रदेश सरकार की व्यवस्था का विरोध कर रहे है
पूरा देश कोरोना की भयावहता से परेशान है।देश के प्रधानमंत्री ने जितना समय असम और बंगाल के चुनाव के लिए दिये उतना ही कोरोना के प्रकोप को नजरअंदाज करते रहे।जिसे आज राष्ट्रीय औऱ अंतराष्ट्रीय मीडिया भी कह रही है।और आज प्रदेश के भाजपाई कोरोना महामारी में सहयोग करने के बजाय राजनीति कर रहे हैं जो कि सर्वथा अनुचित है। उक्ताशय के विचार जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के संयुक्त सचिव क्रांतिभूषण साहू ने व्यक्त करते हुए कहा कि जब ऐसी परिस्थिति आती है तो देश एकसाथ उठ खड़े होते है।चुकि परिस्थिति एक प्रदेश की नहीं बल्कि पूरे देश की और हर राज्य की बनी हुई हैं। अभी राज्य और केंद्र को तालमेल के साथ चलने की आवश्यकता है। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भाजपाई अपने घरों के सामने शो पीस न बने बल्कि कोरोना के टीकाकरण में सहयोग प्रदान करें प्रदेश सरकार इस नाजुक हालत में पूरी तन्मयता के साथ कोरोना से निपटने में लगी हुई है और मई जून का राशन निशुल्क देने जा रही है जिसके लिये प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *