
cg24 आजतक न्यूज़
ग्राम दरबारी नवागांव में धरने पर बैठे भाजपाई
प्रदेश में कोरोना महामारी की भयावह और जानलेवा स्थिति से निपटने छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार की नाकामी और लचर व्यवस्था को लेकर प्रदेश एवं जिला भाजपा के आह्वान पर ग्राम दरबारी नवागांव में भाजपाइयों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन के दौरान प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जगदीश देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि हमारे पास आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और दूसरी तरफ अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर के अभाव में मरीज की मौत हो रही है ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है भूपेश सरकार को देश के मोदी सरकार का अनुसरण करना चाहिए जिन्होंने 2 साल के लिए सांसदों की निधि को कोरोना महामारी के जंग जीतने के लिए समर्पित कर दिया है इतना ही नहीं सांसदों के वेतन का 30 फ़ीसदी कटौती भी विगत वर्ष से कर रहे हैं उसी के तर्ज पर छत्तीसगढ़ के विधायकों और मंत्रियों के निधि के साथ-साथ प्रतिमाह 30 फीसदी वेतन कटौती कर महामारी के लिए समर्पित किया जाना चाहिए ऐसा होता है तो कोरोना के जंग को जीता जा सकता हैं धरने में जगदीश देशमुख,फूलसिंह नंदेश्वर,केकती देशमुख, कांति नंदेश्वर आदि उपस्थित रहे
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904