बधाई संदेश
भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आज दिनांक 24.04.2021 की राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मेरे विधानसभा क्षेत्र 61-गुण्डरदेही के ग्राम पंचायत माहुद (अ), ज.प॑. गुण्डरदेही को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 “दीन दयाल उपाध्याय पंयायत सशक्तिकरण पुरस्कार” प्राप्त हुई । यह पुरस्कार सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए किए गए अच्छे कार्यों की सराहना में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को दिया जाता है
भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं टी.एस.सिंहदेव जी, मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाएं राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं । प्रदेश की जिला, जनपद और ग्राम पंचायतें शासन की योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने के लिए मैं ग्राम पंचायत माहुद (अ) के समस्त ग्रामवासी, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला बालोद के जिलाधीश, जिला पंचायत बालोद एवं जनपद पंचायत गुण्डरदेही के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई प्रेषित करता हूं तथा आशा करता हूं कि भविष्य में भी गुण्डरदेही क्षेत्र व बालोद जिला की पंचायत संस्थाएँ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब होगा
राष्ट्रीय पंचायत दिवस 2021 के अवसर पर त्रि-स्तरीय पंचायत्ती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
(कुंवरसिंह निषाद) संसदीय सचिव,
छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक, 61-गुंडरदेही विधानसभा
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904