Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आज महावीर जयंती, जैन समाज ने पर्व को कोविड नियमो के तहत घरों में ही मनाया,जिओ और जीने दो के तहत सभी मानव जीव की कुशलता की कामना की

डौण्डी लोहारा :- आज जैन समाज का सबसे बड़ा पर्व अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी का जन्म जयंती कोरोना प्रोटोकाल के तहत अपने घर के सामने मनाया गया भगवान महावीर की जयंती विगत 2 सालों से कोरोना के चलते हर्षोल्लास से भीड़-भाड़ से मनाया नहीं जा रहा है फिर भी जैन समाज अपने अपने घरों पर महावीर स्वामी का गुणगान कर एवं अपने घरों पर ही धर्म आराधना करके गाय कुत्ते पक्षीयो बंदरों के लिए आहार एवं रोटी की व्यवस्था कर जीव दया के रूप में मनाया गया। भगवान महावीर के संदेशों के तहत जियो और जीने दो का संदेश को चरितार्थ कर कोरोना वायरस के जीव से क्षमा मांग विनती की गई कि वो जहां से आए हैं वह वापस प्रस्थान कर समस्त मानव जीव को सुख शांति और अमन से रहने दे।
महावीर का दिव्य संदेश_जिओ और जीने दो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *