Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खलारी कोविड सेंटर पहुंचे जिला कलेक्टर व गुंडरदेही विधायक,निरीक्षण बाद 10 ऑक्सीजन बेड सेंटर में लगाने का निर्देश

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू आज खलारी कोविड केयर सेंटर का संयुक्त निरीक्षण संसदीय सचिव एवं विधायक कुंवरसिंह निषाद एवं कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे द्वारा निरीक्षण किया गया कलेक्टर द्वारा तत्काल आक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन एवं सिलेंडर की व्यवस्था की गई है जिससे कल तक 10 आक्सीजन बेड प्रारंभ हो जाएगा एवं ऐसे मरीजों के लिए,जिनका रिपोर्ट निगेटिव है या लंबित है,उनके लक्षणात्मक उपचार हेतु दवाई किट उपलब्ध कराकर एक कमरा तैयार करने के निर्देश दिये गए,साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई! वही गुंडरदेही व्यापारी संघ ने कलेक्टर एवं विधायक से आवश्यक मुलाकात कर व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर आवश्यक सहयोग देने की अपील किया गया!

निरीक्षण में एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल, खंड चिकित्सा अधिकारी श्रीमति प्रसन्नो,BPM प्रवीण नायक,ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू,संजय साहू,सलीम खान,रामसेवक मो सलीम पार्षद,युगांत चंद्राकर,फैजबख़्स उपस्थित रहे।

खलारी में अव्यवस्था को लेकर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने नाराजगी जाहिर किया और कहा मैं तुरंत चेक करवाता हूं साफ सफाई के लिए संबंधित विभाग को बोलता हूं।

गुंडरदेही खलारी आइसोलेट सेंटर की अव्यवस्था पर जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं प्रथम चरण की कोरोना में उपचार करा रहे मरीजों को काफी अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है ।फिर एक बार दूसरे चरण के कोरोना में गुंडरदेही के खलारी आइसोलेशन सेंटर में लेट्रिग बाथरूम सहित छत पर फैली गंदगी पर किसी का ध्यान नहीं वही वहां पर रहने वाले लोग बदबू से परेशान हैं जनप्रतिनिधि व जिला कलेक्टर के निरीक्षण के पश्चात अब देखना होगा कि वह छत की सफाई व छत की गंदगी कब तक सफाई होता है आइसोलेट सेंटर में स्वास्थ्य लाभ लेने वाले मरीजों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि सुबह नाश्ता में लगातार पोहा दिया जा रहा है वही खाना में खट्टा नहीं खाने वालों को भी खट्टा की सब्जी देने से स्वास्थ्य बिगड़ने की बात सामने आ रहा है।

अंदरूनी बातो की माने तो कोविड सेंटर में भोजन सप्लायर के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी के साथगांठ के चलते सरकार की राशि का दुरुपयोग बिना टेंडर के हो रहा है भोजन की व्यवस्था।

प्रथम चरण की कोरोना मरीजों को भोजन कराने में बिना टेंडर के खाना खिलाया वहीं सरकार की राशि का दुरुपयोग कभी बात सामने आ रहा है आखिर एकला चलो अभियान इस स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही में कब तक चलता रहेगा आखिर सरकार की राशि का टेंडर क्यों नहीं हो रहा है गुंडरदेही में कई ऐसे महिला समूह जो आज भी रोजगार तलाश रहे एक ही समूह को क्यों प्रमुख प्राथमिकता दिया जा रहा है ऐसे में स्थानीय प्रशासन की मनमानी सामने आ रही है।

अव्यवस्था को लेकर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा प्रशासन कोरोना को लेकर सक्रिय नहीं है अंदर तक किसी ने निरीक्षण करने का हिम्मत नहीं होता 50 से ऊपर भर्ती मरीजों के लिए प्रशासन के द्वारा बनाए गए लैट्रिन बाथरूम सफाई नहीं होता कई लोग छत के ऊपर गंदगी करते हैं इन पर किसी का ध्यान नहीं।

इस मामले को लेकर हमने एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल को अव्यवस्था के फोटो भेज कर ध्यानाकर्षण करवाया तब उनका जवाब आया की हर चीज को एसडीएम को फोटो भेजा मत किया करो उसके बाद एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ने संबंधित विभाग के अधिकारी का नंबर मोबाइल में सेंड किया। तब से उसका नंबर कवरेज एरिया से बाहर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *