कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आज भाजपा को घेरकर उनके निवास पहुंचकर आमजनता के हित के लिए कदम उठाने की पहल करने की बात कहकर अपना मास्टर स्ट्रोक मार दिया है। व भाजपा के ही जिला अध्यक्ष के सामने pm के बारे में पार्टीगत टिप्पणी भी कर दी है।

वही प्रदेश में व बालोद जिले में कोरोना के मामले को लेकर काफी परेशानी आमजनता को हो रहा है। उस पर भाजपा जिला संगठन कांग्रेस को लेकर उतना आक्रामक नही दिखाई दे रहा है। राज्य संगठन के निर्देशों के पालन को छोड़कर अन्य कोई भी राजनीतिक निर्णय कांग्रेस के क्षेत्रीय तीनो विधायको को लेकर अभी तक नही बन पाया है।वही कांग्रेसी भाजपा सांसद को लापता व क्षेत्र से नदारद रहने का आरोप लगा चुके है ।
आज बालोद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर व पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष के निवास व सौपा गुलाब का फूल व कहा कि वेक्सीन के लिए एक देश एक रेट के लिए प्रधानमंत्री से आप लोग भी प्रयास करे।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर ने जिला कांग्रेस के महामंत्री शंभू साहू नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल यादव के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के घर पहुंच कर उन्हें गुलाब भेंट कर उनसे निवेदन किया कि चूंकि हमारे pm जनता से ज्यादा भाजपाइयों की बात सुनते हैं इस लिए आप भी उनसे मांग करें कि कोरोना वेक्सीन के अलग अलग रेट को कम कर राज्य को भी 150 रु में उपलब्ध करा कर मुनाफाखोरी को रोकने का काम करे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904