Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शादी समारोहों में भी प्रशासन की नजर,नियमो की अनदेखी तो कड़ाई वही निर्देशो का पालन तो दे रहे शाबाशी

डौंडीलोहारा :- सोमवार को विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शादी विवाह का सिलसिला चल रहा था। जहां सीईओ दीपक ठाकुर ने प्लानिंग कर सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा के साथ संध्या होते ही ग्राम पंचायत फरदफोड़ के विवाह स्थलों में दबिश देकर स्थिति का जायजा लिया। सभी घरों में विवाह कोविड नियम अनुरूप चल रहा था। जिससे प्रसन्नता जाहिर करते हुए सीईओ दीपक ठाकुर ने इसी तरह विवाह सम्पन्न कराने कहते हुए ग्राम पंचायत सचिव को पल पल की जानकारी रखने निर्देशित किया। रात्रि में भीड़ भाड़ होने या नियम का पालन नहीं करने की स्थिति में मुझे तुरंत सूचित करें। इस टीम में सरपंच किरण लोनहारे व सचिव ओंकार प्रसाद यादव शामिल थे। शादी विवाह के लिए राजस्व विभाग से मिली अनुमति को सीईओ ने मण्डप स्थल में पर घर वालों से पढ़कर सुनाने कहा और उनका भली भांति पालन करने कहा। एक घर में टीम जब मण्डप स्थल में पहुंचे तो एक ही व्यक्ति तेल हल्दी का रस्म पूरा करते नजर आये। जिसे शाबाशी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *