Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कापसी गांव के शादी कार्यक्रम में 10 से अधिक लोग शामिल,10 हजार का लगा जुर्माना नायब तहसीलदार राजश्री पांडे ने की कार्यवाही

डौण्डी लोहारा :- नायब तहसीलदार व पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही में आज ब्लाक के ग्राम कापसी में आज देर शाम एक परिवार में हो रहे शादी व आयोजन में शासन के निर्देशों की अवहेलना करते पाए जाने पर नायब तहसीलदार राजश्री पांडे व थाना प्रभारी मनीष शर्मा व पुलिस जवानों की उपस्थिति में चालान की कार्यवाही किया गया व 10000 (दस हजार रुपये ) की राशि वसूली की गईं। आज की कार्यवाही में आर आई रेखलाल देवांगन,पटवारी सुनील टांडे, हेमलाल ठाकुर,ऐ एस आई भंडारी भी उपस्थित रहे।

डौण्डी लोहारा राजस्व की टीम एक ओर ब्लाक में लगने वाले टीकाकरण शिविर में जाकर आमजन को टिका लगाने प्रेरित कर रहे है। वही एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, नायब तहसीलदार राजश्री पांडे,सीईओ दीपक ठाकुर लगातार गांव में जाकर आमजन से मिल रहे है। व टीकाकरण कार्यक्रम को गति दे रहे है। साथ ही शासन के निर्देशों की अवहेलना करने वालो पर चालानी कार्यवाही भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *