भुपेश बघेल :- मेरी करुणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं। निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील लिया। राजनीति से इतर उनसे बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति।
बृजमोहन अग्रवाल :-हमारी पूर्व विधायक साथी एवं सांसद रहीं करुणा शुक्ला जी जिन्हें राजनीति की बहुत उचाईयों पर होना था, आज वे हमारे बीच नहीं रहीं। कुशल राजनेता, तेज़ तर्रार छवि और कभी अन्याय बर्दाश्त नही करना करुणा शुक्ला जी का स्वभाव था। हम सब की आदरणीय करुणा शुक्ला जी को नमन…

टी एस सिंहदेव :- वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद करुणा शुक्ला जी के कोरोना के कारण निधन के समाचार से बहुत दुःखी हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और प्रियजनों एवं समर्थकों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
पी एल पुनिया :- पूर्व सांसद श्रीमती करुणा शुक्ला जी के कोरोना से निधन का समाचार दुखद है, उनके इस तरह चले जाने से जो क्षती हुई है उसकी प्रतिपूर्ति संभव नहीं है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।

मोहन मरकाम :-रिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं हम सबकी मार्गदर्शक स्व. करुणा शुक्ला जी का निधन कांग्रेस परिवार के साथ-साथ देश एवं प्रदेश की राजनीति की बड़ी क्षति है। उनका स्थान कभी न भरा जा सकेगा। प्रभु उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिवारजनों व शुभचिंतकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904