Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

18+ वालो को फ्री में टिकाकरण करने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री अब इसमें राजनीति बन्द करे,टिका में भी बंटवारा की राजनीति सही नही,युवा कभी माफ नही करेगा:-देवलाल ठाकुर

मुख्यमंत्री युवाओं से छल करना बंद करें कोरोना काल मे राजनीति करना बन्द करे,युवाओं को बांटने का प्रयास न करें

एक तरफ 18+वालो को फ्री में वैक्सीन देने की बात वही आर्थिक बोझ से बचने इस प्रकार के बंटवारे की राजनीति यह प्रदेश के युवाओं के लिए उचित नही

वैक्सीन में राजनीति सही नही सभी को समान अवसर मिले इसमे वर्ग भेद ठीक नही,जब ऑनलाइन टिकाकरण प्रणाली है। तो पहले आओ टिका लगवाओ पद्धति ही ठीक

डौण्डी लोहारा :- भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने 18+वालो को आज से वैक्सीन लगाने के निर्णय पर भी वर्गभेद करने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है। कि 18 प्लस के वैक्सीनेशन में राजनीति बंद होना चाहिए सर्वविदित है कोरोना वायरस में मौत पर आरक्षण नहीं है एपीएल को मारना है कि बीपीएल को मारना कि अंत्योदय को मारना पहले किसे मरना होगा यह परमात्मा नहीं सोचते तो आप ऐसा आरक्षण क्यों प्रदेश के युवाओं को सौंप रहे हैं आप ऐसा करके क्या करना चाह रहे हैं युवाओं में मतभेद क्यों पैदा करना चाह रहे हैं क्या छत्तीसगढ़ के सभी युवा कोरोना से जंग जीते ऐसा आप नहीं चाहते कि आप अपनी अलग राजनीति करना चाहते हैं जिससे आपके वैक्सीनेशन के मंद गति से त्रस्त होकर युवा वर्ग अपने जेब से पैसा खर्चा कर वैक्सीन लगवाए और छत्तीसगढ़ सरकार को पैसा खर्च ना करना पड़े आप ऐसा ही चाहते हैं लगता है आप की चुनावी घोषणा पत्र में था कि आप बेरोजगार युवाओं को ₹2500 प्रति महीना प्रदान करेंगे लेकिन ऐसा आपने नहीं किया उसके बाद से ही युवा वर्ग जान गया है कि आप युवा वर्ग के हितैषी नहीं है और आज वैक्सीनेशन में आरक्षण प्रणाली लागू कर आपने यह जता दिया की छत्तीसगढ़ की युवा बदहाली में रहे गोबर बीनने से ज्यादा कार्य ना कर सके इसके लिए आने वाली युवा पीढ़ी आप को कभी माफ नहीं करेगी आपको अपना निर्णय बदलना होगा और छत्तीसगढ़ के सभी युवाओं को एक समान एकरूपता के साथ वैक्सीनेशन कराना होगा ताकि सभी युवाओं की जान को बचाया जा सके यही छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया के लिए अच्छा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *