Cg24 आजतक न्यूज:-
आज के समाचार पत्र में यह उल्लेख किया गया, कि पहले दिन राजनांदगांव में सिर्फ दो लोगों ने ही वैक्सीन लगाया और 8 डोज खराब हुआ! देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 18 वर्ष के ऊपर सभी युवकों को 1 मई 2021 से टीका लगाने का निर्णय लेकर राज्यों को निर्देशित किया! विकराल रूप धारण किए कोरोनावायरस को नियंत्रित करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जाना कारगार सिद्ध होगा! जिसे छत्तीसगढ़ सरकार को पालन करना था !लेकिन यहां की कांग्रेस की सरकार सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अंत्योदय राशन कार्ड धारियों को ही सबसे पहले टीका लगाए जाने का निर्णय लेकर आदूरदर्शिता का परिचय दिया है! इस निर्णय का छत्तीसगढ़ में चारों तरफ विरोध हो रहा है !एवं उक्त निर्णय पर पुनर्विचार करने का सरकार से आग्रह किया जा रहा है !देश के प्रधानमंत्री द्वारा भारतवासियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए विदेशों से भी स्वास्थ्य उपकरण मंगाए जा रहे हैं !एवं वैक्सीन की सप्लाई भी प्रत्येक राज्यों में त्वरित गति से किया जा रहा है! ऐसी स्थिति में वैक्सीन का डोज खराब करना किसी भी प्रकार से उचित नहीं है !छत्तीसगढ़ सरकार को प्रथम दिन के वैक्सीन की उपयोगिता को समझ जाना चाहिए था एवं पूर्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को रद्द कर छत्तीसगढ़ में भेदभाव से दूर रहकर सभी नवयुवकों की सुरक्षा को मद्देनजर रखकर 18 वर्ष से अधिक समस्त वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का आदेश दिया जाना चाहिए! जिससे युवा वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें!
मणि भास्कर गुप्ता
पार्षद/ सचेतक नगर निगम राजनांदगांव
प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका भाजयुमो छत्तीसगढ़
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904