बालोद/गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज:- कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी आज गुंडरदेही नगर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल सर्व आदिवासी समाज के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित रहेंगे वही गुंडरदेही के पूर्व विधायक व हाल ही में भाजपा में शामिल क्षेत्र के दबंग राजनीतिक शख्शियत राजेन्द्र राय के निवास स्थान में जाएंगे जहां जलपान करेंगे व मुलाकात करेंगे। जिला महामंत्री प्रमोद जैन ने cg24 आजतक न्यूज को बताया कि सांसद मोहन मंडावी का आज 1 बजे नगर आगमन होगा जहां वे आदिवासी समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे वही पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक राजेन्द्र राय के निवास स्थान में जाएंगे तथा सभी से मुलाकात करेंगे।
गुंडरदेही की राजनीति में होगा बड़ा फेरबदल :- जनता कांग्रेस में स्व.अजित जोगी के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक राजेन्द्र राय काफी लोकप्रिय राजनेता माने जाते है।व क्षेत्रीय मुद्दों पर हमेशा आवाज बुलंद करते रहे है। मरवाही चुनावो के चलते कांग्रेस विरोध व जोगी परिवार के ऊपर व्यक्तिगत आरोप लगाए जाने से नाराज राजेन्द्र राय इस चुनाव में खुलेआम भाजपा के पक्ष में सामने आये व चुनाव में भाजपा पार्टी को जीताने को कहा व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ मंच भी साझा किया बालोद जिले में राजेंद्र राय के भाजपा में शामिल हो जाने से पार्टी को आदिवासी समाज का एक मजबूत नेता मिला है। वही गुंडरदेही क्षेत्र में नए राजनीतिक समीकरण भी बनेंगे।
गुंडरदेही विधानसभा में भाजपा के बड़े नाम :-बालोद जिले का गुंडरदेही विधानसभा में भाजपा संगठन काफी मजबूत माना जाता है।और यहां की राजनीति में बड़े नेताओं की भागीदारी रहता है। मसलन दीपक ताराचंद साहू,दयाराम साहू,रमशीला साहू, वीरेंद्र साहू, की सक्रियता रहता है। वह पार्टी के कदावर नेता प्रमोद जैन, मोहन जैन, अश्वनी यादव, राजू अग्रवाल जैसे सक्रिय पार्टीजनों का भी बोलबाला है। वही अब इनके अलावा भाजपा को सशक्त आदिवासी नेता राजेन्द्र राय का भी साथ मिलेगा जो भाजपा के हिसाब से एक अच्छा संकेत माना जा सकता है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904