Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना से जंग जीतने नजदीकी टीकाकरण सेंटर में जाकर सभी वर्ग के लोग टीका अवश्य लगवाऐ :- संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद

Cg24 आजतक न्यूज

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर पारस साहू :-आज संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीनेशन सुचारू रूप से लग सके इसको लेकर आज सुबह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन्दा के समीप प्राथमिक शाला में उपस्थित रहकर चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम की व्यवस्था का निरीक्षण किए । संसदीय सचिव निवेदन किए क्षेत्र के लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाएँ, दूसरों को भी प्रेरित करें। कोविड के विरुद्ध जंग जीतने के लिये यह बेहद ज़रूरी है।

टीकाकरण में आपके भाग लेने से आम जनता को प्रेरणा मिलेगी और उनका उत्साहवर्धन होगा।

आगे संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा टीकाकरण को लेकर भ्रम फैलाने वाले लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करें , टीका लगवाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं हो रहा है, वही क्षेत्रीय विधायक ने लोगों से अपील किए किसी भी तरह के दूसरे राज्य दूसरे जिला के टीकाकरण को लेकर विरोधी भाषा को लेकर सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार ना करें ,उन्होंने आगे कहा जिम्मेदार अधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप में भी निगरानी रखें ताकि कोरोना से जंग जीतने टीकाकरण आवश्यक है, टीकाकरण को लेकर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही करें।

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *