Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वैश्विक विपदा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सम्पूर्ण नर्स समुदाय का धन्यवाद :-श्रीमती अनिला भेडिया

Cg24 आजतक न्यूज

डौण्डी लोहारा :- आज विश्व नर्स दिवस के अवसर पर प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया अपने गृह नगर डौण्डी लोहारा के स्व. झमित कुंवर देवी शासकीय हॉस्पिटल पहुंची व टिकाकरण केंद्रों, कोविड जांच केंद्रों व बटेरा स्थित कोविड सेंटर का निरीक्षण किया व चल रहे कोविड कार्यक्रमो की जानकारी ली मंत्री अनिला भेडिया ने टीकाकरण केंद्र में आये सभी लोगो से अपील की व कहा कि अभी टिका लगवाये व कोविड नियमो का पालन करें अपने व परिवार के सभी का ध्यान रखे व स्वस्थ रहे।

मंत्री अनिला भेडिया ने स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचते ही सभी को जागरूकता संदेश देते हुए सेनिटाइजर हांथों में लगाया व ग्लब्स पहने

मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया अस्पताल पहुंचते ही टिका लगवाने आये सभी आमजन से मिले उनकी बातों को सुना व कहा कि आप सभी अपने परिवार को कोविड का टीका जरूर लगवाये इससे कोई नुकसान नही है। मेने भी लगवाया टिका देखो के आपके सामने खड़ी हूं। न तो आप सब अफवाहों से बचे व केंद्रों में आकर टिका लगवाये

प्रशासनिक अधिकारी साथ रहे :- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ऋषिकेश तिवारी,जिला स्वास्थ्य अधिकारी जे पी मेश्राम,तहसीलदार आर आर दुबे,बीएमओ विनोद चोरका, सीईओ दीपक ठाकुर,सीएमओ मनीष गायकवाड़, स्वास्थ्य विभाग के जसराज शर्मा ,दिनेश खर्कवाल सहित नोडल कार्यक्रम प्रभारी गौतम सिन्हा मौजूद रहे।

जीवनदीप समिति के अध्यक्ष ताराचंद जैन ने अस्पताल प्रबंधन के द्वारा किये जा रहे व्यवस्था व स्वास्थ्य कार्यक्रमो की जानकारी मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया को दी
विश्व नर्स डे के अवसर पर आज मंत्री अनिला भेडिया ने केंद्र में कार्य कर रहे नर्सो को नर्स दिवस की बधाई दी व कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना के समय आप सब लोग अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर मानव की सेवा कर रहे हो आप सभी को में सलाम करती हूँ। आप लोग पीड़ित संक्रमितों की सेवा अपना परिवार की तरह मानकर दिन रात कार्य मे लगी हो ताकि उनको राहत मिले बहुत बड़ी बात है। इस अवसर पर मंत्री ने नर्सो को फल वितरण किया

आज इस कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती भेडिया के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल लोढ़ा जीवन दीप समिति के अध्यक्ष ताराचंद जैन, एल्डरमेन हस्तीमल सांखला,संजय गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या शर्मा,महाविद्यालय समिति अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोपी साहू,पार्षद ममता शर्मा,डोमेन्द्र साहसी,कान्हा टांक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *