Cg24 आजतक न्यूज

गुंडरदेही :-भाजपा के जिला महामंत्री प्रमोद जैन ने आज टिकाकरण के लिए चल रहे व्यवस्था पर नाराजगी जताई व कहा कि
कांग्रेस सरकार द्वारा 18 से 44 साल के युवा वर्गो के वैक्सीनेशन नियम पूरी तरह बेहाल है और जनता परेशान है रही है शासन प्रशासन की व्यवस्था से लोग हलकान परेशान हो रहे है भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सांसद के प्रतिनिधि प्रमोद जैन ने आज वैक्सीन सेंटरों का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि 18 से लेकर के 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो रहा है शासन प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं है ठीक से बताने वाला भी नहीं है कि वैक्सीन है कि नहीं ,कहां लगेगा ,कैसे लगेगा और जो नियम कानून फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए बनाया गया है वह पूर्णता गलत है यदि कोई फ्रंटलाइन का व्यक्ति आई कार्ड लेकर के जाता है तो उनको और उनके परिवार को वैक्सीन लगना चाहिए लेकिन शासन के नियम तहत उनको भी वैक्सीन नहीं लग रहा है जो व्यक्ति अपना आईडी कार्ड लेकर के जाता है उनको कहा जाता है कि आप अपने उच्चाधिकारियों से प्रमाण पत्र लेकर के आएं अब कोई शिक्षा विभाग का व्यक्ति वैक्सीन लगाने के लिए डीईओ बालोद के पास जाएगा स्वास्थ्य विभाग वाले बीएमओ डीएमओ के पास जाएगा जिला चिकित्सा अधिकारी के पास जाएगा यह क्या व्यवस्था है जो युवा आई कार्ड लेकर के जाता है उसको फ्रंटलाइन का वैक्सीन लगना चाहिए किंतु प्रमाण पत्र के चक्कर में रोज वे रोज वैक्सीनेशन सेंटर के चक्कर काट रहा है एपीएल वाले लोग रोज घूम रहे हैं 2 दिन से लगातार गुंडरदेही में वैक्सीन नहीं है पूरे ब्लॉक में वैक्सीन नहीं है मुझे पता चला है कि पूरे जिले में भी APL वालों के लिए सामान्य वर्ग वालों के लिए वैक्सीन नहीं है इस प्रकार की जो लचर व्यवस्था है इससे लोग हलकान हो रहे हैं मैं शासन प्रशासन से सरकार से मांग करता हूं की जो नीति बनी है उस पर अमल करें जो युवा वर्ग है उसको वैक्सीन मिले और सभी वर्गो के लोगों को रोज वैक्सीन लगे । शासन-प्रशासन एक तरफ युवाओं को टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और दूसरी तरफ जो युवा जा रहे हैं उनको टीका नहीं लग रहा है लोग आ रहे हैं घूम रहे हैं जा रहे हैं और शासन-प्रशासन ये आंख मिचौली का खेल बंद करें और सभी लोगों को वैक्सीन लगना चाहिए यह हमारी मांग है भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष और हमारे जिले के पदाधिकारी किशोरी साहू नरेश यदु , थान सिंह मंडावी, सेवक महिपाल, सुरेश सोनी, थानमलजी जैन दुष्यंत सोनवानी और सभी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने यह मांग की है कि शासन-प्रशासन जो नियम बनाए उस पर लोगों को वैक्सीन लगे युवाओं को घुमाना और यह जो प्रमाण पत्र वाली बात को तत्काल समाप्त किया जाए और आधार कार्ड और राशन कार्ड के आधार पर ही तत्काल वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की जाए। हम शासन से मांग करते हैं कि एपीएल वैक्सीनेशन का कोटा बढ़ाया जाए । फ्रंटलाइन वालों को भी आई डी कार्ड के आधार पर वैक्सीन लगाया जाए जो प्रमाण पत्र वाली बात है । इस पर बालोद कलेक्टर से निवेदन है। उसको समाप्त किया जाए जिससे लोगों को युवाओं को सीधा लाभ मिल सके ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904