छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई- मोहला के सक्रिय सदस्य जितेंद्र मंडावी के आकस्मिक निधन होने से मंडावी के गृहग्राम- मार्री बंगला देवरी में उनके परिवार से सौजन्य भेंट करके फेडरेशन परिवार ब्लॉक ईकाई-मोहला व जिला फेडरेशन की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू ने अनुकंपा नियुक्ति व मृत्यु के उपरांत मिलने वाली विभिन्न मुद्दों की जानकारी परिवार के सदस्यों को दिया गया तथा उनके परिवार को फेडरेशन द्वारा हर समस्या में साथ देने का वचन भी दिया।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव ने दी है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904