

बालोद cg24 आजतक
बालोद जिले के जैन युवा संगठन द्वारा यहां पर बालोत की मूक-बधिर जानवरों को जीवित है के तहत हर संभव मदद करने आगे आ रहे हैं सेवा के दो हाथ जीव दया के साथ इस नारे के साथ जैन युवा संगठन द्वारा शहर के प्रत्येक चौक चौराहों गली मोहल्लों में भटकने वाले जानवरों को देखरेख करने के साथ ही उनके लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है जैन युवा संगठन का कहना है कि जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है। जैन युवा संगठन से मुदित जैन ने बताया कि वर्तमान में लॉकडाउन का समय है कोरोना वायरस का संक्रमण काल चल रहा है और गर्मी भी काफी तेज है ऐसे में इन जानवरों को खाने पीने का सामान भी नहीं मिल पाता है जब भीड़-भाड़ रहती है तो कोई ना कोई इन्हें खिला देता है परंतु अभी खिलाने वाला नहीं है और यह त्रत्रत्र भटकते रहते हैं और भोजन ना मिलने की स्थिति में यात्रियों की ओर जाने लगते हैं इन से बचाने के लिए हमारे द्वारा जगह-जगह जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है और भोजन इत्यादि की भी व्यवस्था की जा रही है हम इनके लिए फल घास आदि भी दे रहे हैं।
जैन युवा संगठन से श्रेयांश नाहटा ने बताया कि यहां पर बालोद शहर में इन मूकबधिर जानवरों को हम सेवा करके काफी सुखद अनुभव महसूस करते हैं और इन मवेशियों को सच में मदद की दरकार है क्योंकि इन्हें खाने पीने पानी इत्यादि की व्यवस्था नहीं मिल पा रही है भीषण गर्मी है और चारागाह में चारे भी नहीं हैं इसलिए हम सब जैन युवा संगठन के लोग मदद को आगे आए हैं।
हम कर रहे आप भी करे
सुनील जैन लंबू ने बताया कि बेवजह इन्हें भी खिलाया करो , इन मासूमों को नही पता होता खाने के लिये पैसा लगता हे कोरोना जैसे महामारी के समय में जीवदया का कार्य कर रहे है हमारे द्वारा प्रत्येक दिन गौमाता को हरा चारा,सब्जी,रोटी,गुड़ एवं कुत्ते को टोस्ट आदि खिलाया जा रहा जैन युवा संगठन ने कहा कि यह बहुत अच्छा अनुभव होता है सबको इसके लिए आगे आना चाहिए उन्होंने हर व्यक्ति से अपील किया कि यदि इस दुनिया में जी जानवर नहीं रहेगी तो इंसान का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है हमें जीव दया को लेकर जागरूक होकर इन जानवरों के मदद के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए यहां सुनील जैन द्वारा शहर में घूम कर गायब हो रोटियां भी खिलाई जा रही है।
इस दौरान मुदित जैन , आनंद बाफ़ना , श्रेयांश नाहटा , मयंक नाहटा , सुनील रतन बोहरा लम्बू , राकेश चोरडिया , यश सांखला , पीयूष ढेलड़िया , शुभम श्रीश्रीमाल , महावीर बाफ़ना , माणिक श्रीश्रीमाल , कान्हा अग्रवाल , प्रांजल संखला , श्रेयांश भंसाली, गौरव चोरड़िया , शुभम नाहटा सहित अन्य मौजूद रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904