Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पैरालिसिस से पीड़ित गुंडरदेही के कपड़ा व्यवसायी राजेश टावरी पहुंचे टिकाकरण केंद्र कार में ही बैठ कर टीका लगाया गया

अच्छी खबर सराहनीय पहल

गुंडरदेही cg24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-गुंडरदेही मुख्य मार्ग में संचालित माहेश्वरी वस्त्रालय के संचालक राजेश टावरी उम्र 54 वर्ष जो 2 वर्ष से पैरालिसिस से ग्रसित है वह आज आम लोगों से अपील करते हुए स्वयं अपने कार में बैठकर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचा ,और उनकी हालत देख वैक्सीनेशन सेंटर में स्टाफ नर्सों ने उनके कार पर ही आकर टीका लगाया।

कपड़ा व्यवसाई राजेश टावरी 54 वर्ष एवं उनके पत्नी पदम टावरी 52 वर्ष ने आज कोरोना का पहला डोज टीका लगवा कर समस्त व्यापारी साथियों को टीकाकरण करने अपील किए।

वैसे तो टीकाकरण को लेकर राजस्व विभाग ग्राम पंचायत पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से गांव गांव जाकर टीका लगवाने को लेकर आम जनमानस को प्रेरित कर रहे हैं ,परंतु आज पैरालिसिस से ग्रसित एक कपड़ा व्यवसायी ने अपने आप को सुरक्षित रखने बिना डर के कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे ,जहां पर लोग उन्हें देखते रह गए। श्री टावरी ने आम लोगों से अपील किया कि टीकाकरण से कभी कोई व्यक्ति ना डरे ना किसी की अफवाह में आए बल्कि मेरे को पैरालिसिस से प्रॉब्लम होने के बाद भी मैं टीकाकरण सेंटर में आकर टीका लगवा रहा हूं ,टीका से कोई साइड इफेक्ट नहीं हो रहा है।

राजेश टावरी की पत्नी ने भी टिका लगवाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *