

कोरोना संक्रमण की इस भयावह स्थिति में बिखरती सॉंसों को यथाशक्ति सँभालने और उन्हें लय देने के इस अनुष्ठान में गुण्डरदेही विकासखंड के शिक्षकों की एक टीम अनवरत क्रियाशील है। विकासखंड के शिक्षकों ने स्माल एक्शन ग्रुप “एक कदम सच्ची सेवा की ओर” तैयार कर मात्र दो दिवस में टीम तैयार कर शिक्षकों एवं समाजसेवियों से आगे आकर सहयोग करने की अपील किया , जिसका लाभ मिलता गया और एक बड़ी धनराशि एकत्रित करने में सफल हुए । विपदा की घड़ी में सामर्थ्यानुसार सभी ने अपना सहयोग दिया जिससे प्रथम चरण में कोविड सेंटर खलारी (गुण्डरदेही) में एक जम्बो ऑक्सीजन सिलिंडर (46 लीटर वाला) पुरे सेट के साथ एवं 8 डिजिटल थर्मामीटर का इंतज़ाम कर आज बीएमओ गुण्डरदेही डॉ.रेणुका प्रसन्नो को सौपे। साथ ही कोविड सेंटर देवरी बंगला में 4 ऑक्सीजन सिलेंडर पुरे सेट के साथ तथा 7 डिजिटल थर्मामीटर स्वस्थ्य विभाग से डा. खिलेश, अक्षय साहू, वेदप्रकाश साहू, लक्ष्मी बोरकर,एवं प्रशासनिक अधिकारी डौण्डीलोहारा को सौपा गया। ज्ञात हो की इसके पहले भी इनके द्वारा कॉन्सट्रेटर मशीन, ऑक्सीजन सिलेण्डर, पल्स ऑक्सीमीटर, भाप मशीन आदि भी एक सप्ताह पहले कोविड सेंटर खलारी में सौपा गया है। इन लोगो का मूल सिंद्धांत है की आपदा के भयंकर स्वरूप के समक्ष इनके साधन सीमित हैं पर इन्हीं छोटे-छोटे प्रयासों के साथ अपने संकल्प की असीम शक्ति से यह लड़ाई अवश्य जीतेंगे। हम सब ईश्वर सें प्रार्थना करते हैं कि इस महामारी के संकट सें ईश्वर सब को सुरक्षित रखें एवं जो कोविड मरीज हैं वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने परिवार जनों के साथ पहले की ही भांति ख़ुशी पूर्वक रहें |शिक्षको में देवेन्द्र हरमुख, किशन साहू, सुभाष गजेन्द्र, ओमप्रकाश देवांगन, अनिल दिल्लीवार, सुरेश दिल्लीवार, युगल देवांगन, बुसरा परवीन, नीलम कौर, दीप्ती पाण्डे, शैलेन्द्र ठाकुर,श्रवण यादव आदि ने शिक्षक समुदाय की तरफ से अधिकारियो को यह सामान सौंपा।शिक्षको के इस कार्य को देखकर अन्य कर्मचारी एवं लोग भी सहयोग के लिए आगे आ रहे है। शिक्षकों के इस पहल की सराहना सभी अधिकारियों ने की।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904