Cg24 आजतक न्यूज़
बालोद जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों का निःशुल्क कोविड टीकाकरण ऑनलाईन पंजीयन cg टिका पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। दिनांक 47 मई 2021 को सायं 4 बजे तक बालोद विकासखण्ड अन्तर्गत ब्लाक बालोद में 1668, बालोद नगर में 441, डौण्डी विकासखण्ड अन्तर्गतत ब्लाक डौण्डी में 3168, दल्लीराजहरा शहर में 498, डौण्डी शहर में 24, चिखलाकसा में 90, डौण्डी लोहारा विकासखण्ड अन्तर्गत डौण्डीलोहारा ब्लाक में 3363, डौण्डीलोहारा शहर में 25, गुण्डरदेही विकासखण्ड अन्तर्गत गुण्डरदेही ब्लाक में 6944, गुण्डरदेही शहर में 53, अर्जुन्दा शहर में 33, गुरूर विकासखण्ड अन्तर्गत गुरूर ब्लाक में 4023, गुरूर शहर में 22 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इस प्रकार कुल 20352 हितग्राहियों ने स्वयं,/च्वाइस सेंटर,/ हेल्प डेस्क के माध्यम से पंजीयन सीजीटीका पोर्टल पर कर लिये हैं।
दिनांक 18 मई 2021 दिन मंलगवार को जिले के कुल 24 केन्द्रों में कोविड टीकाकरण किया जावेगा। जिसमें विकासखण्ड बालोद अन्तर्गत महादेव भवन बालोद, बालमंदिर स्कूल बालोद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लाटाबोड़, शासकीय प्राथमिक शाला ज.सांकरा व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करहीभदर में, विकासखण्ड डौण्डी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा, सुरडोंगर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर चिखली व बीएसपी अस्पताल दल्लीराजहरा, विकासखण्ड डौण्डीलोहारा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा, देवरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरेगांव, नाहंदा व मंगचुआ, विकासखण्ड गुण्डरदेही में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही, अर्जुन्दा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसिदा, कलंगपुर व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरदी, विकासखण्ड गुरूर अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कोलिहामार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरूर, पलारी व हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पेण्डरवानी में कोविड टीकाकरण किया जावेगा। प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र में अधिकतम 120 हितग्राहियों का टीकाकरण किया जावेगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904