Cg24 आजतक न्यूज़
डोण्डी–पीएम मोदी ने किसानों के लिए राहत की 8वीं किस्त को जारी कर दिया, 20 हजार करोड़ की किस्त किसानों को ट्रांसफर करने पर
बीजेपी के प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य राजेन्द्र जैन ने पीएम की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कोरोना काल में इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी. राजेन्द्र जैन ने इसके लिए पीएम का आभार भी व्यक्त किया व कहा कि कोरोना महामारी के इस भीषण त्रासदी वाले काल में जब पूरा देश इस वैश्विक महामारी के चपेट में आ चुका है ऐसे विपदा के समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बंगाल सहित सभी राज्यों के किसानों को इसका लाभ प्रदान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योजना की आठवीं किस्त के 20 हजार करोड़ रूपये जारी किया है । इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के 26 लाख किसानों को इस योजना के तहत आठवीं किस्त के रूप में 520 करोड़ रूपये का सीधे भुगतान किया गया है ।
सांसद प्रतिनिधि* विनय जायसवाल* ने कहा कि* कोरोना काल में केन्द्र सरकार द्वारा छोटे सीमांत कृषकों को उनके किसान क्रेडिट कार्ड पर लिये गये ऋण व नवीनीकरण पर पर्याप्त रियायत देने का निर्णय लेते हुए इसकी समय सीमा जून तक बढ़ा दी गई है जो कि किसानों को बड़ी राहत प्रदान करने वाली बात है।
भाजपा समर्थक युवा व्यापारी प्रिंस जैन ने कहा कि
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने मिड-डे-मील हेतू भी निर्णय लेते हुए कोरोना संक्रमण काल में स्कूलों में कक्षा 1 से 8 वीं तक में पढ़ने वाले बच्चों को मिड-डे-मील के तहत सूखा खाद्यान दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है । इस सम्बंध में शिक्षा मंत्रालय ने राज्य में अध्ययनरत बच्चों की अद्यतन जानकारी राज्य सरकार से मांगी है, ताकि शीघ्र ही मिड-डे मील हेतु केन्द्रांश जारी किया जा सके । प्रिंस जैन ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगुवाई में पूर्ण संवेदनशीलता के साथ जनहित में निर्णय ले रही है ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904