Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिला में बिक रहा है नकली खाद वा दवाई विभागीय जांच नहीं होने से किसानों को हो रहा है आर्थिक नुकसान

बालोद cg24 आजतक न्यूज :- बालोद जिले में कई ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विभाग के बिना परमिशन के खाद बीज की कई दुकानें संचालित हो रही है कृषि विभाग बालोद से मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिले में 491 केमिकल की 293 बीज की और 279 फ़र्टिलाइज़र की दुकान पंजीकृत है ।ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के किराना दुकानों में बिना परमिशन के खाद व कीटनाशक दवाई चने मुर्रे की तरह बिक रही है जिस पर विभाग के द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है ।वहीं कुछ नामी-गिरामी कंपनियां कृषि केंद्रों वा अधिकारियों से सांठगांठ कर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में आप्रमाणित बीज व दवाई किसानों को बेच रहे हैं जिसका पता किसानों को तब लगता है जब दुकानदार व कंपनी की द्वारा दी गई प्रमाणित बीज भी समय पर नहीं आती जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है और ना ही शासन की तरफ से इन पीड़ित किसानों को कोई मुआवजा मिलता है।

ग्राम कोबा के किसान अरुण साहू ,सुरेंद्र साहू ,ढाल साहू कामदेव साहू, भूषण साहू, मुकेश पिस्दा हेमंत साहू आदि किसानों से मिली जानकारी के अनुसार इन्होंने ग्रीष्म फसल में अपने खेतों में ज्यादा उत्पादन लेने के लिए यू एस कंपनी का नर नारी धान बोए थे जो कंपनी द्वारा इनको प्रति एकड़ में 8से9 कुंटल उत्पादन होना बताया गया था पर किसानों द्वारा बताया कि 2 से 3 कुंटल प्रति एकड़ के हिसाब से ही उत्पादन हुआ है जिसकी जानकारी उन्होंने कंपनी के एजेंट को दी तो उनके द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया इससे हम लोगो को काफी क्षति हुई है जो बारिश वा तूफान से जो नुकसान हुआ है सो अलग कंपनी द्वारा भोले-भाले किसानों को ज्यादा उत्पादन का लालच देकर अपना सामान बेच कर चले जाते हैं ।ऐसे ही मामला ग्राम कुम्हालोरी और, खैरा के किसानों के साथ 2 साल पहले घटित हुई थी जो बायर कंपनी के नर नारी धान बोए थे जिसकी शिकायत उन्होंने उपभोक्ता फोरम में भी की थी जिसका आज तक कोई मुआवजा भी किसानों को नहीं मिल पाया है

नागेश्वर लाल पांडे उप संचालक कृषि विभाग बालोद :-
सोसायटीओं से खाद बीज की सैंपल जारी है अभी वर्तमान में 27 सैंपल बीज का और 7 उर्वरक का सैंपल भेजा जा चुका है सैंपल आने के बाद आप्रमाणित बीज पाया जाता है तो उनकी सप्लाई रोक दी जाती है प्रयोगशाला में सैंपल भेज कर गुणवत्ता नियंत्रण की कार्रवाई की जा रही है सभी सोसायटियों से लगातार सैंपल भेजी जा रही है कोई भी किसान नकली खाद बीज के संबंध में लिखित शिकायत करता है तो जांच कर उस दुकानदार के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *