Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मलयाली समाज के भवन निर्माण का भूमिपूजन शिबू नायर द्वारा किया गया

cg24 आजतक न्यूज

दल्ली राजहरा नगर टाउनशिप में स्तिथ मलयाली समाज भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिक अध्यक्ष एवं मलयाली समाजम अध्यक्ष शिबू नायर द्वारा किया गया। एल्डरमैन राजू वर्गीस एवं अध्यक्ष निधि से 60 वर्ष पुराने इस भवन का नवनिर्माण एवं कमरा निर्माण का कार्य किया जा रहा है। अध्यक्ष शिबू नायर ने बताया कि भवन पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुका है सामाजिक कार्यक्रम में दिक्कत ना हो इसलिए समाज के लोगो की मांग को ध्यान में रखते हुए सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण किया जा रहा है। राजू वर्गीस ने कहा कि बहुत वर्षो से मलयाली समाजम द्वारा बहुत से सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहा है परंतु भवन के स्तिथि के कारण परेशानी का समान करना पड़ रहा था पर अब समाज के लोगो को परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। समाज के लोगो ने इस स्वीकृति के लिए अध्यक्ष शिबू नायर एवं एल्डरमैन राजू वर्गीस का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के सचिव एम एस श्रीजीत, कोषाध्यक्ष जोस कोशी, सदस्य वीपी अनिल, संतोष कोशी, सुनील नायर, सुदीश नायर, के जे जैसन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *