Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महिला बाल विकास में हुई भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई के लिये सौंपा ज्ञापन

Cg24 आजतक न्यूज


देवरीबंगला:-भारतीय जनता महिला मोर्चा मण्डल खेरथा द्वारा आज महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन
उपतहसील देवरी बंगला में दिया गया।जिसमें महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाखो रुपये के घोटाले के सम्बन्ध में जांच एवम महिला बाल विभाग मंत्री के इस्तीफा की मांग किया गया। भरष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी को सुरक्षा देने की मांग व पूर्व में हुये लेनदेन की जांच की मांग की गई। भाजपा ने आरोप लगाए हैं कि विभाग में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार हुई है।
ज्ञापन देने वालो में महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला साहू, पुष्पलता बघेल,पूर्व जिला मंत्री,जनपद सदस्य संतोषी ठाकुर,मण्डल मंत्री, भुनेश्वरी ठाकुर,श्रीमती रामकली ठाकुर,साथ मे मण्डल अध्यक्ष, टीनेश्वर बघेल,जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, प्रदेश सहसंयोजक, शिवकुमार धरमगुडे,सरपंच टटेगा उत्तम साहू,गिरधारी ठाकुर, डिसम ठाकुर उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *