Cg24 आजतक न्यूज
कोरोना संकट के बीच टूलकिट मामले में सियासी घमासान चल रहा है कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया था उसके विरोध में बीजेपी ने वीरोध तेज कर दिया है छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा कल धरना प्रदर्शन के तहत बालोद जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने घरों एवं सभी बूथों पर धरना प्रदर्शन करेंगे 21 तारीख दिन शुक्रवार समय 12:00 से 2:00 तक अपने अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे हर बूथ स्तर पर 8 से 10 कार्यकर्ताओं को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। उसी के तहत बालोद जिले में भी यह धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,महामंत्री प्रमोद जैन किशोरी साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि कल धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904